सोजत नगर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ाई
सोजत। नगर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई हैं प्रशासन के चुनावों में व्यस्त रहनें के बाद नगर में दैनिक समस्याओं की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है जिस किसी के पास जाओं एक ही रटा रटाया जबाब मिलता हैं अभी चुनाव कार्यों में व्यस्त हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों दीपावली की तैयारियों को लेकर नगर में गृहणियां साफ सफाई में व्यस्त हैं तो सब्जी मंडी बस स्टेंड, चांदपोल गेट सब्जी मंडी, धानमंडी सिलावट मोहल्ला से गुज़रने वाली गलियों में गंदगी एवं पालीथीन कचरे का ढेर पड़ा रहता हैं जहां सर्वाधिक प्रभावित गायें एवं मूक पशु हो रहें हैं। सब्जी मंडी एवं बस स्टेंड पर तो कचरों के ढ़ेर के पास गायों एवं सांडों का झुंड हर वक्त मंडराता दिखाई देता हैं ये मवेशी पोलीथीन एवं अन्य दूषित सामग्री का सेवन करके तिल तिल मौत के मुंह में जा रहे हैं वहीं नगर में इन दिनों डेंगू वायरल बुखार एवं मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप इस कदर फैल चुका है कि नागरिकों को जीवन बचानें के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और प्रशासन के पास एक ही जबाब हैं अभी चुनाव में व्यस्त हैं नगर में बढ़ रहे मौसम जनित बीमारियों के प्रकोप एवं जगह जगह पोलीथीन कचरे के ढ़ेर से गौधन के प्रभावित होने से नागरिकों में भारी रोष व्याप्त हैं।