Dark Mode
कल जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

कल जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

जयपुर। जयपुर में कल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संघ ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में संघ की शर्ते नहीं मानने के विरोध में हड़ताल का निर्णय किया। संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर डंडोरिया ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग मस्टरोल के आधार पर और आरक्षण मुक्त सफाई कर्मचारियों की भर्ती है।

नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर आज हुई संघ की बैठक के बाद डंडोरिया ने बताया- प्रदेश में सरकार ने जो 24 हजार 797 पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्ती की है। उस भर्ती के नियमों में कुछ संशोधन का प्रस्ताव संघ ने सरकार को दिया था। इन मांगों पर सरकार और संघ के बीच 15 मार्च को समझौता भी हुआ।

समझौते में नगरीय निकायों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों (अस्थायी) को वरियता देने एवं जिन अभ्यर्थियों के साल 2012 और 2018 की भर्ती के प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन पर नीतिगत निर्णय करके नियुक्ति देने पर सहमति बनी थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!