Dark Mode
संजू सैमसन ने मैच के दौरान लड़की को पहुंचाई चोट

संजू सैमसन ने मैच के दौरान लड़की को पहुंचाई चोट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स भारतीय टीम की जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली। संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मेजबान टीम के गेंदबाजों के धागे खोलकर रख दिए। भारत ने इन दोनों की शतकीय पारी के दम पर 1 विकेट पर 283 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 148 रन पर ही सिमट गई और 135 रन से मुकाबला गंवा बैठी। वहीं संजू सैमसन ने इससे पहले दो मुकाबलों में प्रदर्शन नहीं किया लेकिन इसमे मैच में उन्होंने 109 रन बनाए। वहीं इस दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया जिससे मैच देखने आई लड़की को चोटिल हो गई। दरअसल, संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाका कर दिया। पहले टी20 में शतक जमाने के बाद लगातार दो मैचों में 0 पर आउट होने के बाद आखिरी टी20 मैच में उन्होंने वापसी की और छक्के के साथ अपनी पचास रन पूरे किए। पचास रन पूरे करने के बाद उन्होंने एक और छक्का मारा लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद दर्शकों के बीच बैठ मैच का मचा ले रही लड़की को जा लगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!