Dark Mode
शाहपुरा में 1 जून से संस्कृत संभाषण शिविर का होगा आयोजन

शाहपुरा में 1 जून से संस्कृत संभाषण शिविर का होगा आयोजन

शाहपुरा.  संस्कृत भारती द्वारा अजयमेरू विभाग का संस्कृत भाषा बोधन वर्ग 1 जून से 6 जून तक आदर्श विद्या मंदिर गांधी पुरी शाहपुरा में आयोजित होगा जिसमें कक्षा 9 से ऊपर के विद्यार्थी, शिक्षक, व्यापारी, किसान व संस्कृत अनुरागी भाग ले सकेंगे । वर्ग संयोजक परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि संस्कृत भारती वर्ष में दो बार भाषा बोधन वर्ग का आयोजन करती है । वर्ष 2019 में भी शाहपुरा में प्रांत का भाषा बोधन वर्ग आयोजित हुआ । संस्कृत भाषा को जन भाषा बनाने के लिए संस्कृत भारती निरंतर प्रयासरत हैं । यह वर्ग पूर्ण रूप से आवासीय हैं जिसमें भैया बहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी । वर्ग में आने के लिए शिक्षार्थी को अपना पंजीयन करवाना होगा । पंजीयन हेतु क्षेत्र के संस्कृत भारती कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा सकता है । मोबाइल नंबर 9829321742 पर भी  पंजीयन करवाया जा सकता है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!