संस्कृति बोध परियोजना कार्यशाला संपन्न
छीपाबड़ौद. विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित गीतिविधियों की एक दिवसिय बैठक मंगलवार को केशव कीर्ति भवन कार्यालय पर आयोजित की जिला प्रभारी हरिसिंह गोचर ने बताया कि विद्या भारती शिक्षा संस्थान के सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उसके पश्चात उन्होंने कहा कि विश्व में प्रत्येक देश अपनी संस्कृति,परंपराओं,जीवन मूल्यों,ज्ञान–विज्ञान एवं महापुरुषों के अनुभवों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भावी पीढ़ी शिक्षा के माध्यम से सोपने का कार्य करता है । संस्कृति ज्ञान परीक्षा महायज्ञ में 600 विद्यालयों से 10,000 भैया–बहिनों को जोड़ने,3000 समाज के बंधुओ को जोड़ने का लक्ष्य रखा तथा निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नमंच प्रतियोगिता,कथाकथन, तात्कालिक भाषण,आचार्य पत्र वाचन, मूर्तिकला,भारतीय लोक नृत्य,सुगम संगीत, अन्त्याक्षरी,वंदना स्पर्धा की योजना बनाई तथा प्रत्येक विषय पर विद्यालय प्रभारियों का मार्ग दर्शन किया तथा 01 से 15 अगस्त तक होने वाले महाअभियान कर–पत्रक का विमोचन किया गया। तथा अभियान का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में छबड़ा,छीपाबड़ौद, कवाई,अटरू,बारां,किशनगंज, नाहरगढ़,समरानिया, अंता, सीसवाली,मांगरोल के प्रभारियों ने भाग लिया।