Dark Mode
संतो देवी को मिला 9 योजनाओं का लाभ

संतो देवी को मिला 9 योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे राहत शिविरों के दौरान जरूरतमंद व पात्र परिवार लाभान्वित हुए है, वहीं पर अभी भी लाभान्वित होने का क्रम जारी है। जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में निरन्तर पंजीयन किया जा रहा है। सादुलशहर के गाँव हाकमाबाद निवासी 70 वर्षीय संतो देवी के परिवार को विभिन्न 9 योजनाओं का लाभ मिला है। कृषि उपज मंडी समिति सादुलशहर में आयोजित शिविर के दौरान संतो देवी को पंजीयन के उपरांत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, नरेगा, कामधेनु पशुबीमा योजना, पति पत्नी दोनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अन्नपूर्णा फ्री राशन, इंदिरा गाँधी गैस योजना एवं 100 यूनिट बिजली अनुदान के गारंटी कार्ड दिये। संतो देवी ने बताया कि वे थोड़ी सी जमीन में खेती बाड़ी का कार्य कर अपना जीवन बसर कर रहे हैं। सरकार द्वारा विभिन्न 9 योजनाओं का लाभ मिलने से परिवार चलाने में मदद मिलेगी। संतो देवी ने 9 योजनाओं का लाभ पाकर राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!