संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना ने नायसराना गांव में ओपन जिम का किया उद्घाटन।
निमराना । संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना सचिव एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सह संयोजक प्रशिक्षण डॉ शानू यादव ने उद्घाटन के दौरान बताया कि हमारा ट्रस्ट पिछले 9 वर्षों से शिक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है इसी कड़ी में आज संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम नायसराना के युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेल परिसर प्रांगण में ओपन जिम स्थापित की गई है इस जिम के माध्यम से गांव के युवा बुजुर्ग एवं महिलाएं नियमित व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे ।
इस दौरान ग्रामवासियों ने डॉ शानू यादव का भव्य स्वागत किया तथा जिम स्थापित करने के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान सभाचंद ,, फूल सिंह ,नत्थूराम ,नरेश। पंच ,श्री राम ,जगमाल सिह, महावीर, जले सिंह , सत्यपाल कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और नवयुवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे