Dark Mode
संतोष को महंगाई से राहत पाकर मिला संतोष

संतोष को महंगाई से राहत पाकर मिला संतोष

कोटा । कोटा के गंदीफली में रहने वाली संतोष को महंगाई राहत शिविर में कई योजनाओं का लाभ मिला है। संतोष एक गृहणी हैं जिनके परिवार में 4 सदस्य हैं। संतोष के पति की कोई निश्चित आय नहीं है। वह मजदूरी करके घर चलाते हैं। संतोष के दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा काम करता है तो छोटा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
संतोष कहती हैं कि महंगाई के जमाने में परिवार का पेट भर पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में महंगाई राहत शिविर में उनको मिली योजनाओं के लाभ से अब वह बचत कर पाएंगी एवं अपने जीने के स्तर को सुधार पाएंगी। संतोष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं महंगाई से राहत दिला कर उन्होंने राजस्थान की जनता का जीवन स्तर सुधारने का जो प्रयास किया है उससे उन्हें लाखों लोगों की दुआएं मिलेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!