Dark Mode
विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा संस्थानों पर लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा संस्थानों पर लगाए पौधे

जयपुर। जन सामान्य को पर्यावरण के महत्व से परिचित करवाकर इनके संरक्षण के प्रयास करने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। बुधवार, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त चिकित्सा संस्थानों पर पौधारोपण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्ष 2024 की थीम "भूमि पुनस्थापना, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन" रही। इस अवसर पर जिले में समस्त चिकित्सा संस्थानों पर पौधे लगाए गए और इनकी सार संभाल का प्रण लिया गया।

उन्होंने बताया कि पौधारोपण करने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर होने वाले खतरों से बचाव संबंधित जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!