Dark Mode
हरित न्याय अभियान के तहत लव कुष वाकिा में किया पौधारोपण

हरित न्याय अभियान के तहत लव कुष वाकिा में किया पौधारोपण

झालावाड़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरित न्याय अभियान के तहत आज लव कुश वाटिका ग्राम बड़बैला में वृक्षारोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव माइंस लोकेष कुमार शर्मा अति. जिला एवं सेषन न्यायाधीष ने बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा करने में सहायक है लेकिन मनुष्य निरंतर पेड़ों को काटते जा रहा है जिस कारण हमारे पर्यावरण में दुष्परिणाम बढ़ रहे हैं और मनुष्य को कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा। वृक्ष सभी जीवित प्राणियों के अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और निस्संदेह मानव जाति का अस्तित्व पर्यावरण एवं जीवित प्राणियों के अस्तित्व पर ही निर्भर करता है। सभी जीवित प्राणियों के अस्तित्व को सुनिष्चित किये बिना, पृथ्वी ग्रह को बनाए रखना भी दिवास्वप्न होगा। वृक्षारोपण हमें पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने और मानवता के साथ-साथ अन्य सभी जीवित प्राणियों का पोषण करने में मदद करता है। वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण प्रयास है जिसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को हम नियंत्रण में ला सकते हैं। पर्यावरण संतुलन के उद्देष्य से माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार जिले में 18 अगस्त से 17 नवम्बर तक हरित न्याय अभियान संचालित किया जा रहा है अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है एवं आमजन को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी तालुका मुख्यालयों पर भी हरित न्याय अभियान वन विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर मण्डल वन अधिकारी वी. चेतन कुमार, रेंजर संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी, स्कूली छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!