Dark Mode
सूफी साहब की दरगाह में किया पौधरोपण

सूफी साहब की दरगाह में किया पौधरोपण

सीकर।  उदय सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को रोशनगंज कब्रिस्तान स्थित सूफी साहब की दरगाह में हमीदा बानो की पुण्यतिथि पर 100 से ज्यादा पौधरोपण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ जाकिर बडगुजर ने बताया कि पौधरोपण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ दोपहर तक दरगाह के अलग अलग स्थानों पर 100 से अधिक पौधरोपण किया। जिसमें गुलमोहर, नीम,जामुन, सदाबहार, गुलाब सहित कई तरह के छायादार ओर फूलदार पौधे रोपे गए । कार्यक्रम का आगाज मजार पर दुआ कर किया गया। इसके बाद पौधरोपण किया गया। इस संस्थान के अध्यक्ष डॉ जाकिर बडगूजर, यूथ विंग अध्यक्ष रहीस खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन नारू कादरी, आसिफ नारू, इरफान बडगुजर, मोहसिन कादरी, गुलाम दस्तगीर, राहिल खान अनेक लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!