Dark Mode
सारा अली खान ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए

सारा अली खान ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए

एक्ट्रेस सारा अली खान गुरुवार को कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा में जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। सारा अली खान पूरी सिक्योरिटी के साथ बाबा की पवित्र गुफा पहुंचीं। उनके आसपास पुलिस के जवान भी नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में डंडा है, जिसके सहारे वो मंदिर से नीचे उतरते दिख रही हैं। उनके आसपास अन्य श्रद्धालु भी नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि सारा अली खान शिव भक्त हैं। उन्होंने पिछले 6 महीने में 4 बार उज्जैन के महाकाल के दर्शन भी किए। इस वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी रही हैं।

महाकाल मंदिर में जाप भी किया था
सारा पिछले महीने महाकाल पहुंची थीं। वहां उन्होंने संध्या आरती भी की। इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हाल में करीब आधे घंटे तक शिव जाप करते हुए ध्यान लगाया। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान महाकालेश्वर मंदिर में चौथी बार पहुंचीं थीं। इस दौरान वे परम्परागत ड्रेस साडी में नजर आई थीं। आरती के दौरान सारा ढोल नगाड़ो की थाप पर आरती में मन्त्र मुग्ध दिखाई दी। जनवरी 2022 में सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ भी महाकाल मंदिर आई थीं।

विरोधियों को दे चुकी हैं जवाब, कहा- अजमेर भी जाउंगी और महाकाल भी
मंदिरों में जाने के लिए सारा अली खान कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं। मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म के प्रति आस्था कुछ लोगों को पसंद नहीं आती हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनके ऊपर टिप्पणी भी करते हैं। अपनी फिल्म जरा हटके-जरा बचके के प्रमोशन के दौरान सारा ने विरोधियों को जवाब भी दिया था। सारा ने कहा था- मैं जितनी शिद्दत से अजमेर शरीफ जाउंगी, उतनी ही शिद्दत से गुरुद्वारा बंगला साहिब या महाकाल जाउंगी और जाती रहूंगी। जिसको मुझे ट्रोल करना है वो ट्रोल कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की ऊर्जा अच्छी लगनी चाहिए, मैं ऊर्जा में मान्यता रखती हूं।

सुपरहिट रही सारा की पिछली फिल्म
सारा की पिछली फिल्म जरा हटके-जरा बचके 2 जून 2023 को रिलीज हुई थी। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने 87.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। ये पहली बार है जब विक्की- सारा बड़े पर्दे पर साथ दिखे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग इंदौर में हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!