Dark Mode
बांद्रा में स्ट्रीट शॉपिंग करती दिखीं सारा अली खान

बांद्रा में स्ट्रीट शॉपिंग करती दिखीं सारा अली खान

सारा अली खान हेमशा अपने डाउन टू अर्थ नेचर को लेकर सुखियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई स्थित बांद्रा में स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सारा अपनी एक दोस्त के साथ शॉपिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं।

कैजुअल लुक में दिखीं सारा
वीडियो में सारा ब्लैक टॉप और यलो प्रिंटेड शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। वह कुछ कपड़ों की खरीदारी के लिए बांद्रा की गलियों में घूम रही हैं। इस दौरान उनके साथ कोई सिक्योरिटी नहीं दिखाई दी। बता दें, पटौदी परिवार से होने के बावजूद सारा हमेशा साधारण जीवन जीना पसंद करती हैं।

सादगी देख फैंस हुए इम्प्रेस
जैसे ही वीडियो सामने आया, सारा के फैंस ने उनकी खूब सराहना की। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कौन बोलेगा ये नवाब की बेटी हैं। बिंदास कहीं भी चली जाती हैं बिना खानदान की परवाह किए। उनकी दादी शर्मीला जी एक रत्न हैं, शायद सारा उन्हीं पर गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सारा के बारे में एक बात जो मुझे पसंद है वह है उनकी सादगी'।

सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो 2 जून सारा की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हुई है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। अब वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास 'ऐ वतन मेरे वतन' और फिल्म 'मर्डर मुबारक' भी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!