सरपंच व वार्ड पंच द्वारा खेलकूद सामग्री वितरण कर किया युवाओ को प्रेरित किया
नाथद्वारा। राजसमन्द जिले के पसुन्द के गांव कोरणा का वाडा में सरपंच अयन जोशी द्वारा वार्ड पंच व सहकारी समिति के उपाध्यक्ष कैलाश गुर्जर के नेतृत्व में युवाओं को खेल कूद के लिए प्रेरित करते हुए खेल किट का वितरण किया गया । वार्ड पंच कैलाश गुर्जर ने बताया कि गाँव मे कई सारे युवा खेलकूद के प्रति काफी सजगता है और उनमें खेल जगत में आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जाने की प्रतिभा भी है । किंतु सुविधा के अभाव के कारण प्रतिभाए वंचित रह जाती है । जिसके लिए युवाओ को खेलकूद सामग्री प्रदान करने के साथ साथ खेल मैदान भी तैयार करवाया गया है जिससे वे निरंतर अभ्यासरत करते हुए अपने गांव व देश का भविष्य में नाम रोशन करेंगे । इस दौरान दीपक गायरी, गोवर्धन गुर्जर, गोपीलाल गायरी, नंदू गुर्जर, मुकेश गुर्जर, मनोज जोशी, नरेन्द्र लौहार, भानु पालीवाल, शंकर गुर्जर, रोहित गुर्जर गोपाल, गायरी, राहुल गुर्जर, बंसी गुर्जर, शनी गुर्जर, श्रवण गायरी, नारायण गुर्जर की उपस्थिति में युवा पीढ़ी को क्रिकेट किट, बैडमिंटन किट व वॉलीबॉल किट का वितरण किया गया ।