Dark Mode
सरपंच प्रतिनिधि योगी ने की सभापति राठौड़ से मुलाकात

सरपंच प्रतिनिधि योगी ने की सभापति राठौड़ से मुलाकात

मदनगंज किशनगढ़। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सरपंच प्रतिनिधि मिश्रीनाथ योगी ने सभापति दिनेश सिंह राठौड़ से मुलाकात की। योगी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभापति आवास पहुंचकर सभापति राठौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सभापति राठौड़ ने भाजपा सदस्यता ग्रहण करने पर मिश्रीनाथ योगी का माला व साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन कर शुभकामनाएँ प्रेषित की। वही सभापति दिनेश सिंह राठौड़ ने योगी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्रीय योजनाओं के साथ साथ भाजपा की जनहित कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने हेतु प्रेरित किया एवं आगामी विधानसभा एंव लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत दिलाने हेतु संकल्प दिलवाया। इस दोरान नाथ समाज के वरिष्ट जन, पार्षद गण एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!