Dark Mode
सरपंच संघ ने अपनी मांगों व कुंभाराम  केनाल प्रोजेक्ट को लेकर दिया ज्ञापन

सरपंच संघ ने अपनी मांगों व कुंभाराम  केनाल प्रोजेक्ट को लेकर दिया ज्ञापन

सीकर । आज सीकर सरपंच संघ ने जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जाजड़ा के नेतृत्व में सीकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया कि सीकर जिले में पेयजल पानी की सबसे बड़ी समस्या है इसलिए कुंभाराम कैनाल प्रोजेक्ट के काम को अति शीघ्र शुरू किया जाए मुख्यमंत्री   ने बजट घोषणा में कुंभाराम चैनल प्रोजेक्ट  से सीकर को जोडऩे की  घोषणा 2 बार कर चुके हैं  केंद्र सरकार ने  भी इस योजना में कोई राशि स्वीकृत नहीं कि है  अब सभी सरपंचों ने मिलकर कुंभाराम कैनाल प्रोजेक्ट को सीकर से जोडऩे के लिए ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराने का अभियान शुरू किया है सीकर जिले वासियों को मजबूरन बहुत बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा सरपंच संघ के धोद ब्लॉक अध्यक्ष बलराम भूखर ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ लिखित समझौते के बावजूद भी अधिकारी सरपंच संघ की जायज मांगों को लागू नहीं कर रहे हैं तथा नरेगा सामग्री के भुगतान के तीन बार आदेश होने के बाद भी नरेगा सामग्री का भुगतान नहीं हुआ हैपलसाना ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से केंद्र व राज्य सरकार की विकास राशि ग्राम पंचायतों के खातों में नहीं मिलने से गांव का विकास ठप हो गया जिला प्रवक्ता संतोष मूंड ने बताया कि सरपंचों के 10 सूत्री मांगे राज्य सरकार नहीं मानती है तो 24 अप्रैल से होने वाले शिविरो का सभी ग्राम पंचायतें बहिष्कार करेगी जिसका पूर्ण रूप से जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी ज्ञापन देने वालों में पाटन ब्लॉक अध्यक्ष सागरमल यादव रामकुमार पचार,  बालूराम रणवा  रमेश धीवा पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अनेक सरपंच सरपंच गण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!