सरपंच संघ राजस्थान ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
झालावाड़. सरपंच संघ राजस्थान ने राज्य सरकार को एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है l 24 अप्रैल से शुरू होने वाले प्रशासन गांव के संघ अभियान का भी बहिष्कार करेगें सभी सरपंच लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर सरपंच संघ द्वारा राज्य सरकार से अनुनय विनय की जा रही थी लेकिन राज्य सरकार सरपंच ही नहीं बल्कि सभी जनप्रति निधियों की मांगों को अनदेखा कर रही है और उन्हें झूठे वादे करके मनाने का प्रयास कर रही है लेकिन सरपंच संघ अब आंदोलन करने की रहा पर है क्योंकि राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों की पिछली बकाया किस्तों का अभितक जिक्र भी नहीं किया sfc की कई किस्तें अभी तक बकाया है इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में पंचायती राज संस्थाओं का नाम तक नहीं लिया। सरपंच संघ प्रदेश कार्य समिति सदस्य ईश्वर सिंह सम्राट ने बताया की बहुत ही जल्द सरपंच संघ के नेतृत्व में उपखण्ड स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर ओर राज्य स्तर पर सरपंच संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा