सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर ने दी नियुक्ति
जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जयपुर शहर में निलाभ दुबे को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है । सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के निर्देषानुसार जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने अपनी जयपुर शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये खातीपुरा मंडल अध्यक्ष के पद पर निलाभ दुबे को 2 वर्ष के लिए नियुक्ति देकर नियुक्ति पत्र सौंपा।
अनिल सारस्वत ने बताया कि निलाभ दुबे समाज में विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं तथा समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते है और समाज सेवा में गहरी अभिरूची है। आप ब्राह्मण समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने एव संगठित करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करेगे। इस अवसर पर जयपुर शहर प्रमुख महामंत्री मनोज मिश्र, विधाधर नगर विधानसभा के अध्यक्ष नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे !