सर्व ब्राह्मण महासभा परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
महासभा करेगी जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित
टोंक । सर्व ब्राह्मण महासभा जिला टोंक परामर्शदात्री समिति की बैठक संयोजक हनुमान प्रसाद बोहरा एवं प्रधान संरक्षक शंभुदयाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय नटराज होटल में आयोजित की गई। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रतिभाशाली सभी छात्र-छात्राऐं अपनी अंक तालिका की छाया-प्रति मय मोबाईल नंबर के साथ पटेल सर्किल नटराज होटल पर 20 जुलाई तक भेज सकते है। शर्मा ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी 3 सितंबर को आयोजित ब्राह्मण महासंगम को लेकर ब्लॉक प्रभारी के मनोनयन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश सचिव बद्री नारायण सुरिया को हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर अभिनन्दन किया गया। महामंत्री विष्णुदत्त खांडल ने बताया कि बैठक में समिति सह-संयोजक अध्यक्ष गौड समाज महेश जोशी, अध्यक्ष सनाढ्य समाज दुर्गा लाल शर्मा, अध्यक्ष पारीक सेवा समिति विष्णु पारीक, विशेष आमंत्रित सदस्य महंत सुरेश दुबे, जि़ला संयोजक बाबू लाल शर्मा, प्रमुख महामंत्री ब्रजराज स्नेही दशरथ शर्मा, ज्ञानेन्द्र श्रोती एवं रामस्वरूप पंचोली आदि मौजूद थे।