Dark Mode
सर्व ब्राह्मण महासभा ने निकाली परशुराम जन्मोत्सव पर प्रभात फेरी

सर्व ब्राह्मण महासभा ने निकाली परशुराम जन्मोत्सव पर प्रभात फेरी

टोंक । सर्व ब्राह्मण महासभा की और से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मनाये जा रहे पखवाड़े के अन्तर्गत रविवार को प्रभात फैरी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रभात फेरी रामकृष्ण मंदिर से सैंकड़ों समाजबंधुओं के साथ संत रामनिवास जी महाराज रामद्वारा, संत कोमलराम, महंत सुरेश दुबे,  पंडित राजकुमार शर्मा सदगुरु आश्रम ने रवाना किया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने भगवान की झांकी के आगे नृत्य किया एवं युवा भगवान परशुराम जी के जयकारों के साथ चले। प्रभात फैरी का शहर में व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा  पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । प्रभात फैरी का समापन पटेल सर्किल पर भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर संयोजक विष्णुदत्त खांडल, बाबूलाल शर्मा, अमीन, ब्रजराज स्नेही, हनुमान प्रसाद बोहरा, प्रकाश पाठक, प्रहलाद नीमावत, उमा शंकर उपाध्याय, पंडित पवन सागर, महेश जोशी, गोपीकृष्ण जोशी, इंदुशेखर शर्मा टोड़ा, प्रदीप पारीक, राजेश भट्ट, सुनील शर्मा निवाई, राजेश जोशी उनियारा, चंद्रप्रकाश शर्मा, विष्णु पारीक, ओम प्रकाश शर्मा, भंवर लाल शर्मा, दुर्गा लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राजेश शर्मा,  अशोक शर्मा डिग्गी, अंकित शर्मा, विप्र सेना के भानूप्रकाश शर्मा, गिरिराज शर्मा, घनश्याम कांधला, देवराज शर्मा, मुरली मनोहर गौतम उत्तम शर्मा, राजाराम शर्मा, विवेक शर्मा, महावीर पाराशर, भुवनेश शर्मा एवं गणपत शर्मा आदि रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!