स्थानीय मुद्दों को लेकर सर्व समाज ने राज्य सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर। जिला कलेक्ट्रेट पर बुधवार को प्रातः सर्व समाज जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सर्व समाज के पदाधिकारियों व प्रबुद्ध लोगों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा।।
जिला कलेक्टर महोदय ने सर्व समाज की मांगों पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से विस्तार से चर्चा की कुछ मांगों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया अधिकांश मांगों के संबंध में सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल से सकारात्मक विचार विमर्श किया। ज्ञापन के समय उपस्थित सभी लोगों ने जिला कलेक्टर श्री सुरेश ओला साहब ने विगत दो वर्षों में जिस सकारात्मक सुझ बूझ से जिले की नकारात्मक छवि को सुधारने का जो प्रयास किया उसके लिए सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया। स्थानीय क्षेत्रों में औधोगिक विकास के प्रयासो में आने वाली कठिनाईयों से लोगों को अवगत कराया।साथ ही आश्वासन दिया कि यदि आमजनो की रूचि व सकारात्मक सहयोग के प्रयास किए गए तो रोजगारोन्मुखी उधोग धंधे विकसित करने के लिए यहां पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है।
सर्व समाज द्वारा जिन स्थानीय मुद्दों का उल्लेख ज्ञापन में किया गया उनमें -सवाईमाधोपुर को संभाग का दर्जा दिया जावे ।
-नगर परिषद में पेंडिंग पट्टों का निस्तारण। आवश्यक हो तो ले आउट प्लान में मौके के अनुसार संशोधन।
-थडी होल्डर्स, ठेले वालों व अन्य फुटकर धंधा करने वालों को चिन्हित कर जगह का आवंटन।
- होटल व्यवसाय में स्थानीय लोगों को रोजगार व हाट बाजार विकसित कर स्थानीय लोगों को दुकानों का आवंटन हो।
-अवैध खनन की रोक थाम हो या फिर लीज पर खानो का आवंटन हो ताकि आये दिन हो रही दुर्घटनाओं व पुलिस सहित सरकारी जाप्तो पर हो रहे जान लेवा हमलों से निजात मिल सके।
-सब्जी मंडी हेतु जगह का आवंटन,
-छात्रावासो हेतु किफायती दरों पर भूमि का आवंटन आदि प्रमुख दस मांगों की महत्ती आवश्यकता बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, विमलेश अग्रवाल, नरसी लाल भलवारा ,गोकुल चन्द्र शर्मा, हुसैन शाह सदर, हाजी मोहम्मद इस्माइल गणेश प्रसाद शर्मा सरफराज अहमद एल.पी.विजय आदि ने स्थानीय मुद्दों परविचार व्यक्त किए। डाक्टर नगेन्द्र शर्मा ने स्थानीय आवश्यकताऔ व मांगों को राजनेताओं द्वारा गंभीरता से नहीं लिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए खेद प्रकट किया। इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, नगेन्द्र जैन, शफी मोहम्मद, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, कैलाश नारायण सैनी, घनश्याम मीणा वैध नाथूलाल शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश गूजर व राजेश सैनी आदि सभी सदस्य व सलाहकार परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।