माली समाज किशनगढ़ का सर्वसमाज सम्मान समारोह 30 को
मदनगंज-किशनगढ़। माली समाज किशनगढ़ द्वारा आगामी 30 अप्रैल को सर्वसमाज सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। माली समाज किशनगढ़ की संस्था श्री फूलमालियान शिक्षण संस्था किशनगढ़ के अध्यक्ष जयराम मालाकार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले शोभायात्रा का स्वागत करने वाली विभिन्न समाजों, व्यक्तियों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों का रविवार, 30 अप्रैल को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रीफूलमालियान पंचायत भवन, मालियों की ढाणी, गांधीनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में शोभायात्रा का स्वागत करने वाले महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण एवं विकास संस्थान, होटल मनीष, प्रियांशी कम्प्यूटर, रमेश टेंट हाउस, टेक्सी यूनियन, सैनी नर्सिंग होम, माला विक्रेता संघ, भारतीय जनता पार्टी जिला अजमेर के किशन बंग, पत्रकार संदीप सैनी ब्राह्मण समाज, सिंधु समाज, भाजपा किशनगढ़ मण्डल, श्रीहरि मार्बल, पार्षद सुशील अजमेरा, आर के ड्रिंकिंग वाटर सप्लायर, माली समाज शिवाजी नगर, किन्नर समाज, भीम सेना किशनगढ़ नया शहर व्यापार मण्डल, महात्मा ज्योतिबा फूले माली (सैनी) समाज किशनगढ़ सिटी सहित अन्य का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माली समाज किशनगढ़ के तत्वावधान में एक लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। साथ ही महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह व शोभायात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले माली समाज के कार्यकर्ताओं व विभिन्न क्षेत्रों के माली समाज के प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया जाएगा।