Dark Mode
क्रिकेट प्रतियोगिता में सरवाड़ ने जीता फाइनल मुकाबला

क्रिकेट प्रतियोगिता में सरवाड़ ने जीता फाइनल मुकाबला

सरवाड़। कस्बे में खटीक समाज के तत्वाधान में चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में सरवाड़ ने उदयपुर को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते उतरी उदयपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 96 रन बनाए। उदयपुर की ओर से सर्वाधिक संदीप खटीक ने 45 रन बनाए। सरवाड़ टीम की ओर से राजू खटीक ने चार ओवर में तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरवाड़ टीम की की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले हो ओवर में संजय खटीक 2 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद बबलू खटीक व कमल खटीक ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की ओर आगे बढ़ाया। सरवाड़ की ओर से कमल खटीक ने सर्वाधिक 32 रन बनाए जबकि बबलू खटीक ने 23 रन बनाए। उदयपुर की ओर से अभिषेक व विकास ने दो-दो विकेट लिए। प्रतियोगिता में संदीप खटीक उदयपुर को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। अतिथियों की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी में 21 हजार रूपये की नगद राशि दी गई। उपविजेता टीम को 11 हजार नगद व ट्रॉफी दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए प्यारेलाल खटीक ने कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज के प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू है हारने वाली टीम को निराश नहीं होकर आगे की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने समाज के युवाओं को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए कहा। समारोह का संचालन चेतन खींची ने किया।
समारोह के दौरान चिरंजीलाल दायमा, छोटू लाल खींची, प्यारेलाल खींची, फूलचंद खींची, नरेंद्र मेवाड़ा, सत्यनारायण खींची, राजू खींची, मूलचंद खींची, छीतर खींची, मोखम खटीक, चेतन खींची, बनवारी खटीक, संजय खटीक, प्रधान चंदेल चमन खटीक, बलवंत खींची आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!