सच्चिदानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर रचा इतिहास,
विधायक रामलाल शर्मा ने दिखाई विजय जुलूस को हरी झंडी
चौमूं। उपखंड के रेनवाल रोड़ वार्ड नं 4 में स्थित सच्चिदानंद सीनियरी सेकेंडरी स्कूल का शानदार परिणाम को लेकर आज टॉपर विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। बता दें कि विधायक रामलाल शर्मा ने विजय जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही विद्यार्थियों को माला एवं साफ़ा पहनाकर उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान नगरपालिका पार्षद अनिता कुमावत के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विजय जुलूस तेजाजी मंदिर से रवाना होकर टांकरडा, देवपुरा, कानरपुरा, जयसिंहपुरा, आड़ागेला होते हुए बोहरा वाली ढाणी पांचया की ढाणी पावर हाउस से होती हुई तेजाजी मंदिर पर रैली का समापन हुआ। रैली का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। जिसमें वीर तेजाजी धाम अध्यक्ष कालूराम जाट ने बच्चों का स्वागत किया। वही जयसिंहपुरा में कमल यादव, प्रेमचंद यादव, मुकेश शर्मा, मोहन यादव के द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया और पावर हाउस में सूरजमल गोदारा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत संस्था प्रधान बाबूलाल कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।