Dark Mode
साथीन के मानवेंद्र ने राष्ट्रीय घुड़सवारी में रजत पदक जीता

साथीन के मानवेंद्र ने राष्ट्रीय घुड़सवारी में रजत पदक जीता

पीपाड़ शहर। निकटवर्ती साथीन गांव के मानवेंद्र सिंह ने जूनियर नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है।सूत्रों के अनुसार मानवेंद्र सिंह कुड़िया ने सागर एकॉस्टिन स्पोर्ट्स अकैडमी जयपुर राजस्थान की तरफ से प्रतिनिधित्व किया।एएससी सेंटर एंड कॉलेज बेंगलुरु में मंगलवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है।वही दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित हुई स्टेट चैंपियनशिप में भी मानवेंद्र सिंह ने चार पदक जिसमें दो गोल्ड एक सिल्वर एक ब्रांज मेडल जीत कर नेशनल के लिए जगह बनाई, उपरांत मंगलवार को नेशनल चैंपियनशिप में भी सिल्वर पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। मानवेंद्र सिंह सागर एजुकेशन स्पोर्ट्स अकैडमी जयपुर में कोच कैप्टन भागीरथ सूबेदार भंवरलाल दुष्यंत कुमार के सानिध्य में कोचिंग लेकर राजस्थान का नाम रोशन किया है।साथीन के युवा घुड़सवार की इस उपलब्धि पर भोपालगढ़ विधायक गीता बरबड़ प्रधान सोनिया चौधरी सरपँच संघ जिलाध्यक्ष प्रमिला चौधरी जिला परिषद सदस्य दिव्या ज्याणी साथीन सरपँच महिपाल बडियार केंद्रीय कर्मचारी नेता रामनिवास कुड़िया निजी स्कूल शिक्षा परिवार के जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र कुड़िया ने मानवेंद्र की उपलब्धि को मारवाड़ के लिए गौरव की संज्ञा देते हुए बधाई दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!