Dark Mode
सत्कार महारैली 16 अप्रैल को, व्याख्याता करेंगे जयपुर कूच

सत्कार महारैली 16 अप्रैल को, व्याख्याता करेंगे जयपुर कूच

सोजत। राजस्थान शिक्षा सेवा व्याख्याता संघ रेसला ओर राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद प्रधानाचार्य रेसा पी के संयुक्त तत्वाधान में 16 अप्रैल को राजस्थान कॉलेज प्रांगण जयपुर में सत्कार महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में सोजत सहित जिले के व्याख्याता जयपुर कूच करेंगे। रेसला शिक्षक संघ सोजत ब्लॉक अध्यक्ष हनुवंत सिंह बारहठ ने बताया कि सत्कार महारैली के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्रीमान अशोक गहलोत साहब होंगे जबकि अध्यक्षता माननीय शिक्षा मंत्री महोदय बीड़ी कल्ला साहब द्वारा की जाएगी। जबकि विशिष्ट अतिथि राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान बेगम होगी। ब्लॉक अध्यक्ष हनुवंत सिंह ने बताया कि सत्कार महारैली में प्रदेश हजारों व्याख्याताओं के द्वारा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जाएगा, जिसमें राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना की बहाली ,आरजीएचएस स्कीम, राजपत्रित व्याख्याताओं को 9,18,27 वर्ष में पदोन्नति का लाभ देने, प्रदेश में 2500 से अधिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना करने, विद्यालयों के कुशल संचालन और प्रशासन के लिए 12000 से अधिक उप प्रधानाचार्य के पदों को सृजन करने के लिए, राज्य कर्मियों को 28 वर्ष की जगह 25 वर्ष की सेवा पर ही पूर्ण पेंशन देने, आदि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित व्याख्याताओं को संबोधित करते हुए रेसला जिला अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने बड़ी संख्या में व्याख्याताओं को जयपुर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों का गठन करके सत्कार महारैली आयोजन सफल बनाने के लिए मंथन किया गया। इस अवसर पर बैठक में रेसला जिला मंत्री राजेंद्र सिंह कुंपावत, रेसला जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमावत, कल्याणसिंह टेवाली, आर पी गोरधन देवासी, महावीर सिंह,अवदेश सिंह लखावत, किशन सिंह रावत, सिंह,राजेंद्र जोशी, आनंद तिवारी, मोतीराम,राजमल सोनी, अब्दुल सलीम,पारशमल, धन्नाराम कुमावत, लक्ष्मी चौहान, मनीषा अग्रवाल,आदि व्याख्याता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!