जिला कांग्रेस का सत्यागह कार्यक्रम आयोजित
मदनगंज किशनगढ़। संवैधानिक संस्थाओ का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने पर केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ रविवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अजमेर में गांधी भवन चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी व देहात कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस जन द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशनगढ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, किशनगढ़ ब्लाक अध्यक्ष शक्की मोहम्मद व अराई ब्लांक अध्यक्ष किशनलाल कटसूरा, युवा नेता रवि सिनोदिया, पार्षद महेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद मनीष कोशिक, नसरुद्दीन देशवाली, आजम कुरैशी, तेजपाल बजाड़, एडवोकेट सम्राट सरवर खान, नासिर हुसैन, विश्राम चौधरी, भीमसिंह, बोराडा मण्डल अध्यक्ष कैलाश चन्द्र सेन, हंसाराम चौधरी, सत्यनारायण बटेसर, सुरेन्द्र चौधरी व अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए।