Dark Mode
कोंग्रेस द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह धरना दिया गया 

कोंग्रेस द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह धरना दिया गया 

 
फलोदी  .  कोंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता संवैधानिक नियमो का उल्लंघन कर रद्द किए जाने के विरोध में फलोदी एवम बाप कोंग्रेस द्वारा फलोदी शहर के महात्मा गांधी चौक में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सत्याग्रह आंदोलन करके केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। 
 
 

       सांसद राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आज फलोदी स्थित गांधी चौक में सत्याग्रह आंदोलन करते हुए धरना देकर केंद्र सरकार का विरोध किया गया।

      कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक ओम जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार गलत नीतियों पर आ गई है, उन्होंने राहुल जी गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द किए जाने व अन्य जो कदम उठाये है वे अब निंदनीय है। केंद्र सरकार ईडी,  इंकम  टैक्स , सीबीआई आदि को नाजायज तरीके से उपयोग में ले रही है जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए शर्मनाक कार्य है। राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़कर बता दिया है कि आमजन के आज भी कोंग्रेस में विश्वास है। में भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी को सदबुद्धि दे की वे देश मे ऐसे निर्णय न करे जिससे लोकतंत्र को ठेस पहुंचे। 
 
     सत्याग्रह धरने में सभी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, एवम कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे पूर्व विधायक ओम जोशी ,नगरपालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ,पीसीसी सदस्य महेश व्यास, पीसीसी सदस्य मोलवी रहमतुल्ला, फलोदी ब्लॉक अध्यक्ष इल्लमदिन, बाप ब्लॉक अध्यक्ष केशुराम मेघवाल, नगरपालीका उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम नागौरी,  हरीकिशन व्यास  ,रेशमाराम गोदारा , शमू ख़ान, पार्षद दीनदयाल जोशी ,छोटू जीनग़र,लीलाधर चांडा ,दिलेर सिंह भाटी, पार्षद अशोक बोहरा,लीलाधर कन्नौजिया, हरेंद्र सिंह ,हितेश थानवी, रवि व्यास, रेखा- सूर्यप्रकाश,मुकेश माली, किशनराव लुणा, दिलीप शर्मा, फतेहराज, यश जोशी,प्रदीप गुचिया व कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!