Dark Mode
भारत विकास परिषद् राठ शाखा के अध्यक्ष बने सत्यवीर यादव

भारत विकास परिषद् राठ शाखा के अध्यक्ष बने सत्यवीर यादव

बहरोड़। भारत विकास परिषद् राठ शाखा के अध्यक्ष सत्यवीर यादव, सचिव रोहिताश गुप्ता व कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा को नियुक्त किया गया। भारत विकास परिषद् राठ शाखा बहरोड़ की कार्यकारिणी के सत्र 23-24 के चुनाव प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी प्रकाश जांगिड़ की देखरेख में महावर भवन में निर्विरोध सम्पन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। संगठन मंत्री देवेन्द्र यादव ने चुनाव कार्य की व्यवस्था की। राठ शाखा के उपस्थित 42 सदस्यों ने सर्वसम्मति से सत्यवीर यादव को अध्यक्ष, रोहिताश्व गुप्ता को सचिव और गोपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष को चुना। सुभाष मीना ने निर्वाचित पी.एस.टी को बधाई देते हुए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य आशुतोष विमल, रोहिताश्व गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। अन्त में अल्पाहार व राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!