सवाई माधोपुर: डूंगरी में स्वच्छोत्सव, जीएसटी बचत उत्सव व फ्लैगशीप योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
सवाई माधोपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा ग्राम पंचायत डूंगरी में स्थानीय ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा और जीएसटी सुधार बचत उत्सव पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने कार्यक्रम में विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान, केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर जीएसटी बचत उत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 व 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब को खत्म कर अब केवल 5 व 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब को ही रखा गया है जिससे छोटे व्यापारियों और आम आदमी को बहुत राहत मिलेगी। उन्हाने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। वास्तव में स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन का कार्य नहीं है, बल्कि आमजन का दायित्व है।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए हमें अपनी आदतों को बदलना होगा। ग्राम पंचायत डूंगरी के सरपंच गंगासहाय मीणा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से अवश्य ही लोग स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होने ने बताया कि स्वच्छता सरकार का ही नहीं बल्कि हम सब का दायित्व हैं जिसे हमें समझना चाहिए और इसकी आदत डालनी चाहिए। ताकि हम कई बीमारियों से बच सकें और दूसरों को भी बचा सके। स्वच्छता स्वास्थ्य का पूरक हैं। जागरूकता के साथ-साथ स्वच्छता को अपने व्यवहार में लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है। पंचायत समिति सदस्य डूंगरी नारंगी देवी ने भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए स्वच्छता ही सेवा व जीएसटी से संबंधित कार्यक्रम को आमजन के लिए उपयोगी बताया।
उप स्वास्थ्य केंद्र डूंगरी के सीएचओं मुनेश कुमार मीना ने स्वच्छता के महत्व प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुह को हाथ धोने के सही तरीके का प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव कर शारीरिक गतिविधियों को अधिक प्राथमिकता दे। उन्होंने बताया की स्वच्छता का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य एवं मोबाईल के उपयोग से उस पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उपस्थित दर्शकों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, लाड़ो प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी महिला पर्यवेक्षक मनीषा मेघवाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी देते हुए कुपोषण पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के राजेश कुमार एवं मनु आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य केसाराम मीणा ने शिक्षा स्वास्थ्य और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर्यावरण व सर्व शिक्षा अभियान पर भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में एसएमसी के अध्यक्ष शिवराज मीना ने भी स्वच्छता व जीएसटी सुधार पर अपने विचार व्यक्त किये व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राजा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वच्छता और जीएसटी सुधार महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर्यावरण योग पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनु आदर्श विद्या मंदिर व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरी के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए ग्राम में रैली निकाली गई। रैली को ग्राम पंचायत डूंगरी के सरपंच गंगासहाय मीणा, उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मुनेश कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मनीषा मेघवाल, मनु आदर्श विद्या मंदिर डूंगरी के प्रधानाध्यापक केसाराम, एस एम सी के अध्यक्ष शिवराज मीणा व केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी नेमीचंद मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मंचासीन अतिथियों द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई।