Dark Mode
सवाई माधोपुर: मुरली रैगर के पक्के घर का सपना हुआ साकार शिविर में हाथों-हाथ पीएम आवास की तीसरी किश्त का हुआ भुगतान

सवाई माधोपुर: मुरली रैगर के पक्के घर का सपना हुआ साकार शिविर में हाथों-हाथ पीएम आवास की तीसरी किश्त का हुआ भुगतान

सवाई माधोपुर। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला नजारा पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत उमरी में आयोजित शिविर में देखने को मिला। गांव उमरी के निवासी मुरली रैगर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी थे, लेकिन तीसरी किश्त का भुगतान लंबित होने के कारण वे अब भी कच्चे और असुरक्षित मकान में रहने को मजबूर थे। जब मुरली रैगर को उनके गांव के लोगों ने बताया कि आज उनकी पंचायत में सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर लगाया गया है और शिविर में बहुत ही कम समय में पुराने से पुराने प्रकरणों का भी हाथों-हाथ निस्तारण किया जा रहा है, तो मुरली रैगर आवश्यक दस्तावेज लेकर तुरंत शिविर में पहुंचे और अपनी समस्या शिविर प्रभारी घनश्याम मीना को बताई। शिविर प्रभारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरन्त कार्रवाई की। नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी छुट्टन लाल और ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार गुर्जर ने मौके पर ही जियो टैगिंग करवा कर सीसी तैयार की और डीबीटी के माध्यम से तीसरी किश्त की राशि का भुगतान लाभार्थी मुरली रैगर का किया गया। इतने कम समय में समस्या का समाधान होते ही मुरली रैगर की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होकर कहा यह सरकार वास्तव में गरीबों का भला करने वाली है, जो गांव-गांव जाकर शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को उनका हक दिला रही है। इसके पश्चात लाभार्थी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए खुशी-खुशी घर वापस चला गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!