Dark Mode
सवाई माधोपुर: प्रियंका गांधी पहुंची रणथम्भौर टाइगर रिजर्व

सवाई माधोपुर: प्रियंका गांधी पहुंची रणथम्भौर टाइगर रिजर्व

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में पर्यटन सीजन एक अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। सीजन की शुरुआत से पहले ही यहां नामी हस्तियों का आगमन शुरू हो गया है। सोमवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रणथम्भौर पहुंचीं। प्रियंका गांधी का काफिला सड़क मार्ग से पांच सितारा होटल शेर बाग पहुंचा, जहां होटल प्रबंधन ने उनका राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। उनके आगमन को देखते हुए रणथम्भौर और सवाई माधोपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी तीन से चार दिन रणथम्भौर में ही ठहरेंगी। इस दौरान वे नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लेंगी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के निर्देशन में की गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा को रणथम्भौर और यहां के वन्यजीवों से गहरा लगाव है। यही कारण है कि वे हर साल यहां दो से तीन बार आती हैं। सफारी के दौरान वे बाघ-बाघिन और अन्य वन्यजीवों को प्राकृतिक वातावरण में देखना पसंद करती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!