Dark Mode
सवाई माधोपुर: सभी अधिकारी विभागीय दायित्वों का ईमानदारी से करें निवर्हन

सवाई माधोपुर: सभी अधिकारी विभागीय दायित्वों का ईमानदारी से करें निवर्हन

सवाई माधोपुर। आवश्यक सेवाओं बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का निर्धारित समयावधि में ईमानदारी से निवर्हन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को हैण्डपम्पों पर कलर-पेन्ट से संबंधित विभाग का नाम लिखवाने एवं खराब हैडपम्पों को तुरन्त प्रभाव से ठीक करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की वर्तमान स्थिति एवं अंतिम छोर तक जलापूर्ति के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता बीएल मीणा को दिए। उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना के तहत विभागवार चयनित लाभार्थियों को पात्र योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने रणथम्भौर रोड़ सहित बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों का 15 नवंबर से पूर्व पेचवर्क कार्य पूर्ण करवाकर यातायात सुगम बनाने, एसडीआरएफ के तहत जिन सड़कों पर कार्य किया जा रहा है उनकी सूची संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होंने बीसलपुर, ईसरदा, कोटा बैराज बांध से पानी छोड़ने से पूर्व सूचना प्राप्त कर कन्ट्रोल रूम को अवगत करवाने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अरूण शर्मा को दिए तथा जल निकासी के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़को पर अवरोधक लगाने के निर्देश प्रदान किए ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो। कलक्टर ने गत वर्ष की ओपीडी/आईपीडी के आधार पर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने, नियमित अन्तराल पर फोगिंग, एन्टी लार्वल गतिविधियां करवाने, विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी का प्रसार-प्रचार कर लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करने, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक्स-रे की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा एवं सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को दिए। उन्होंने जिले में उवर्रक एवं खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल को दिए। साथ ही उन्होंने जिले के राजकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत कार्यो की प्रगति समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का करें संतुष्टिपूर्ण निस्तारण :- कलक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी उनके कार्यालय में प्रतिदिन 2 घण्टे जनसुनवाई अवश्य करें और प्राप्त परिवादों को सम्पर्क पोर्टल पर अवश्य से अपलोड़ करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, जिला रसद अधिकारी रामभजन, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!