सवाई माधोपुर: केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
बाघ संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर की चर्चा
सवाई माधोपुर । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से सूचना केंद्र स्थित वाचनालय में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ब्यूरो के प्रभारी नेमीचंद मीणा ने बाघों के महत्व,उनके संरक्षण,समस्याओं, चुनौतियों में युवा पीढ़ी के योगदान और भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन दुनिया भर में बाघों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण याद दिलाता है। जंगल में बाघों की समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा संरक्षण प्रयासों को प्रोत्साहन करने के लिए इस दिवस की स्थापना की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का मुख्य उद्देश्य बाघों की संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनकी घटती आबादी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही उन्होंने हमारा संविधान हमारा पर्यावरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि टाइगर संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण स्थान है टाइगर की संरक्षण से यहां वनों की सुरक्षा पर्यावरण और पर्यटक स्थल इत्यादि पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीणा ने भी बाघ संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए मौखिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।