Dark Mode
सवाई माधोपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

सवाई माधोपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज सवाई माधोपुर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मीणा एवं सोशल मीडिया प्रभारी अजय शर्मा मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित संधारण से संबंधित जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, परिसर में दीमक आदि की रोकथाम के लिए मौके पर ही छिड़काव करवाया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को वेयरहाउस की सतर्क निगरानी करने तथा रोस्टर के अनुसार ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा और पारदर्शिता पर किसी प्रकार का संदेह न रहे। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा, अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, अग्निशमन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!