Dark Mode
सवाई माधोपुर: जिला प्रभारी सचिव करेंगे अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

सवाई माधोपुर: जिला प्रभारी सचिव करेंगे अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कलेक्ट्रेट सभागार में राहत एवं बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा

सवाई माधोपुर। जिला प्रभारी सचिव डॉ. देबाशीष पृष्टी शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दोपहर 12:00 बजे उपरांत वे कलेक्ट्रेट सभागार में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने बताया कि प्रभारी सचिव बैठक में फसल नुकसान की गिरदावरी, बीमा दावों एवं मुआवजा प्रक्रिया, पशुहानि, चारे व पशु चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता, पंचगौरव योजनाएँ तथा गाँव चलो/शहर चलो अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही वर्षा की स्थिति, बाँधों का जलस्तर, अवरुद्ध मार्ग, एसडीआरएफ कार्यवाही व स्वास्थ्य-स्वच्छता संबंधी प्रयासों पर भी चर्चा की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित हों, ताकि प्रभावित जनता को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!