Dark Mode
सवाई माधोपुर विधायक ने किया ग्राम पंचायत सेलू में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

सवाई माधोपुर विधायक ने किया ग्राम पंचायत सेलू में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

लाभार्थियों को वितरित किए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

 
सवाई माधोपुर । सवाई माधोपुर विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार दानिश अबरार ने सवाई माधोपुर उपखण्ड की ग्राम पंचायत सेलू में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप प्रभारी एवं अधिकारियों को कैंप के सफल आयोजन के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण करने के पश्चात मौके पर ही लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड देने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक ने स्वयं लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षरसुदा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने महंगाई कैंप में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को ग्रामीणों की समस्याओं शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर विकास अधिकारी सवाई माधोपुर समय सिंह मीणा, नायब तहसीलदार मिथलेश कुमार शर्मा, पीएचईडी सहायक अभियंता सज्जन सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!