Dark Mode
सवाई माधोपुर: जिले में एनडीआरएफ का आपदा जागरूकता अभियान 28 नवम्बर तक

सवाई माधोपुर: जिले में एनडीआरएफ का आपदा जागरूकता अभियान 28 नवम्बर तक

सवाई माधोपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के निर्देशानुसार 6वीं एन.डी.आर.एफ. द्वारा जिले में 17 से 28 नवम्बर, 2025 तक व्यापक आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की आपदाओं के समय जनहानि व नुकसान को कम करना, त्वरित बचाव उपायों की जानकारी देना तथा आमजन को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संजय शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 नवम्बर को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, 19 नवम्बर को शहीद कैप्टन रिपुमदन महाविद्यालय सवाई माधोपुर, 20 नवम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर, 21 नवम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर, 24 नवम्बर को रामेश्वर धाम खण्डार, 25 नवम्बर को संयुक्त मॉक अभ्यास (औद्योगिक रसायन) राजकीय महाविद्यालय खण्डार, 26 नवम्बर को बनास रपट के समीप ग्राम ओलवाड़ा, 27 नवम्बर को बनास नदी ग्राम देवली डिडायच तथा 28 नवम्बर को संयुक्त मॉक अभ्यास (औद्योगिक रसायन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में आपदा आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में नगर परिषद/नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वयंसेवी संस्थान, सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थी तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित उपाय अपनाने तथा नुकसान को न्यूनतम करने के तरीकों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!