सवाई माधोपुर: ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में मिल रही है आमजन को राहत
सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार जिले में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन जारी है। शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 7 अक्टूबर को यहां आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर :- नगर परिषद क्षेत्र सवाई माधोपुर में वार्ड संख्या 31, 32, 33, 34, 36 के शिविर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (72 सीढ़ी) में, नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी के वार्ड संख्या 37 से 40 के शिविर श्याम मंदिर/कुशाल लेक परिसर गंगापुर सिटी, नगर पालिका क्षेत्र वजीरपुर में वार्ड संख्या 23 एवं 24 के शिविर नगर पालिका परिसर वजीरपुर, नगर पालिक क्षेत्र बौंली में वार्ड संख्या 9 से 12 के शिविर खेजड़ा वाले भैरूजी चौक बौंली, नगर पालिका क्षेत्र बामनवास में वार्ड संख्या 13 एवं 14 के शिविर राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में, नगर पालिका क्षेत्र खण्डार में वार्ड संख्या 13 के शिविर नगर पालिका खण्डार में प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। 9 अक्टूबर को यहां आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर :- उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत 9 अक्टूबर को सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत गोगोर एवं मखोली, खण्डार की छाण एवं अल्लापुर, चौथ का बरवाड़ा की डेकवा एवं मुई, बौंली की गोतोड़ एवं दतूली, बामनवास की डूंगरवाड़ा एवं जाहिरा, वजीरपुर की आस्ट्रोली मय सोनपुर, मलारना डूंगर की कहार उर्फ बड़ागांव एवं चांदनोली के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।