Dark Mode
सवाई माधोपुर: विषम परिस्थितियों में भी जीना सिखाती है स्काउटिंग-जोशी

सवाई माधोपुर: विषम परिस्थितियों में भी जीना सिखाती है स्काउटिंग-जोशी

सवाई माधोपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में आयोजित सात दिवसीय कब मास्टर/फ्लाॅक लीडर बेसिक कोर्स शिविर राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ। जिला स्काउट सचिव श्री रूपनारायण गुर्जर ने बताया कि हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय-सवाई माधोपुर के तत्वावधान में दिनांक 12 अक्टूबर से चल रहे कब मास्टर/फ्लाॅक लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए राउमावि मानटाउन के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर जोशी ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है लक्ष्य के अनुरूप लग्न से की गई मेहनत से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। स्काउटिंग एक ऐसी गतिविधि है जो विषम परिस्थितियों में भी इंसान को धैर्य के साथ जीवन जीना सिखाती है। डी.ओ.(स्काउट) व शिविर प्रभारी भरत लाल प्रजापत ने बताया शिविर में ठाकुर मदन सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के साथ साथ जिले के अन्य महाविद्यालयों में डी.एल.एड.कोर्स में अध्यनरत 88 छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने सहभागिता की। शिविर में शिविरार्थियों को हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य संगठन की जानकारी स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास स्काउटिंग के नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना ध्वज शिष्टाचार राष्ट्रीय एवं संगठन के अलग-अलग ध्वजों की जानकारी अनुमान लगाना जहरीले जानवरों के काटने व चोट लगने पर प्राथमिक उपचार पानी में डूबते हुए व जलती हुई आग में से पीड़ित को बचाने विभिन्न रूढ़ि/परंपरागत चिह्नों के माध्यम से नवीन स्थान की खोज करना गोपनीय तरीके से संदेश पहुंचाना अस्थाई शेल्टर तैयार करना टेंट लगाना व उपलब्ध संसाधनों में ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ 6 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को स्काउटिंग का प्रशिक्षण प्रदान करना व अन्य स्काउटिंग गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शरीर को स्वस्थ रहने के नियम व योगा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्काउटिंग के खेल खिलाए गए। शिविर के दौरान स्वच्छता एवं सफाई कार्य के साथ-साथ प्रकृति अवलोकन एवं शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। ब्राह्मण के दौरान शिवरार्थियों ने त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के साथ-साथ ऐतिहासिक रणथम्भौर किले में सभी दर्शनीय स्थलों व सांस्कृतिक धरोहर का अवलोकन किया एवं रणथम्भौर टाइगर सेंचुरी को निहारा। इसी के साथ रामसिंहपुरा में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय संग्रहालय का अवलोकन कर वन्यजीवों के संरक्षण की जानकारी प्राप्त की। शिविर संचालन में दिनेश चन्द बैरवा रामहेत मीना इन्द्रराज महावीर सुनीता खुशबू आदि ने सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!