Dark Mode
सवाई माधोपुर: केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पचीपल्या में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सवाई माधोपुर: केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पचीपल्या में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों, संविधान और मौलिक अधिकारों की दी जानकारी

सवाई माधोपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो की क्षेत्रीय इकाई की ओर से विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पचीपल्या के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों, हर घर तिरंगा, हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान तथा राष्ट्रीय एकता पर संगोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों, फिट इंडिया, हर घर तिरंगा, संविधान और मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही 9 अगस्त को मनाये जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर जानकारी देते हुए भारतीय संविधान में आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति प्राप्त अधिकारों के बारे में बताया और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा मीणा ने राष्ट्रीय एकता शिक्षा पर्यावरण एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं के बीच में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां और संविधान पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में विजेता रहे प्रतिभागियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!