Dark Mode
सवाई माधोपुर: आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर: आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

गणेश मेले की तैयारी व मौसमी बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के निर्देश

सवाई माधोपुर। जिले की आवश्यक सेवाओं व विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं और जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम भावना, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला स्तर पर प्राप्त प्रकरणों का त्वरित समाधान करने तथा क्षतिग्रस्त भवनों के शेष प्रस्ताव भेजने पर बल दिया।
गणेश मेले की तैयारियों पर विशेष जोर देते हुए कलक्टर ने शहर की सड़कों की मरम्मत, गणेश धाम से जोगी महल तक सड़क दुरुस्त करने और बस स्टैंड से कुंडेरा मार्ग तक पैचवर्क कराने के निर्देश अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरि सिंह मीना को दिए।

साथ ही मेले में पेयजल आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था और जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्यों का प्रमाणन सुनिश्चित करने अधीक्षण अभियंता पीएचईडी भगवान सहाय मीना को दिए मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु डेंगू, मलेरिया से प्रभावित वार्डो, कस्बों एवं गांवों में डोर-टू-डोर सर्वे व रैपिड टेस्ट बढ़ाने, जलभराव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा मछलियां डलवाने के निर्देश सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को दिए गए। वहीं स्कूलों में बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी देने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को दिए। शिक्षा विभाग को क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत शीघ्र शुरू करने, कृषि विभाग को रबी पूर्व कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों को बीज व उर्वरक के संतुलित उपयोग की जानकारी देने और सामाजिक न्याय विभाग को पेंशन सत्यापन में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनान्तर्गत अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए 25 बीपीएल परिवारों को सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महा अभियान के तहत शेष रहे पौधारोपण की जियोटैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, एसीईओ जिला परिषद शैलेंद्र सिंह, उपवन संरक्षक सुनील शर्मा, एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल, नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना, उप निदेशक मीना आर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!