विविध प्रतियोगिताएं व मनोरंजक गेम्स खिलाकर मनाया सावन महोत्सव
भीलवाड़ा। चंदनबाला महिला मण्डल महावीर भवन बापूनगर के तत्वावधान में मंगलवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मण्डल की सदस्यों ने लहरिया या मोटड़ा की साड़ी पहनकर उत्साह से भाग लिया। महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभा की झलक दिखने के साथ सावन महोत्सव के प्रति उल्लास का रंग भी छा गया। मण्डल की अध्यक्ष आशा चौधरी ने बताया कि महोत्सव के तहत हुई विविध प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका दीपा सिसोदिया ने निभाई। मंत्री रेखा नाहर ने बताया कि मिसेज लहरिया प्रतियोगिता में विजया मेहता एवं मिसेज मोटड़ा में पदमा आंचलिया विजेता रही। इसी तरह बेस्ट ड्रेस में सपना खमेसरा, बेस्ट मेकअप में रेखा कांठेड़, बेस्ट हेयरस्टाइल में भावना कर्णावट, बेस्ट पर्सानलिटी में पूनम संचेती, बेस्ट लुकिंग प्रतियोगिता में चंदा कांकरिया विजेता रही। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक गेम्स भी महिला मण्डल की सदस्यों को खिलाए गए। इस आधार पर इसकी टोपी उसके सर गेम्स में लक्ष्मी लोढ़ा प्रथम, सरिता गुगलिया द्वितीय, मंजू गोखरू तृतीय, अतांक्षरी प्रतियोगिता में विजया मेहता प्रथम, शीतल भण्डारी द्वितीय एवं विद्या चौधरी तृतीय रहे। निर्णायक दीपा सिसोदिया ने आयोजन की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी। मण्डल की अध्यक्ष आशा चौधरी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।