वैश्य महासम्मेलन का ‘‘सावन रो लहरिया’’ उत्सव 5 अगस्त को
टोंक । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा द्वारा वैश्य समाज की महिलाओं के लिए ‘‘सावन रो लहरिया’’ का आयोजन 5 अगस्त शनिवार को किया जायेगा। महिला संघटन जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब एवं जिला महामंत्री ऋचा सिंघल, शहर अध्यक्ष रेखा जैन, शहर महामंत्री साक्षी जैन, सांस्कृतिक मंत्री अर्चना सिंघल, रचना जैन, सीमा जैन, श्वेता जयपुरिया, टीना जैन ने बताया कि पुरानी टोंक चतुर्भुज तलाब के पास दिगम्बर जैन नसिया में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें एक हजार वैश्य महिलाएं सावन के पारंपरिक नृत्य गीत परिधानों के साथ-साथ सामूहिक महिला गोठ का भी आनन्द लेंगी, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। आयोजन के तहत सभी भाग लेने वाली मातृशक्ति को शानदार रिटर्न गिफ्ट्स एवं बहुत सारे उपहार भेंट किये जायेंगे। संघटन संयोजिका अलका भण्डारी ने बताया कि संस्क्रति को जिंदा रखने के लिए इस प्रकार के लोकोत्सव तीज त्योहारों के आयोजन होना बहुत जरूरी है। शहर उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सरिता बढ़ाया, जिला कोषाध्यक्ष उषा जैन, जिला उपाध्यक्ष ममता गर्ग, शहर कोषाध्यक्ष सोनू कहालिया, शहर मंत्री ममता गोयल ने वैश्य समाज की सभी मातृशक्ति को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।