Dark Mode
एससी जिलाध्यक्ष ईंदावड़ ने मंहगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन 

एससी जिलाध्यक्ष ईंदावड़ ने मंहगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन 

 
 
कुचेरा. निकटवर्ती ग्राम पंचायत बुटाटी में सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष पांचाराम ईंदावड़, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सह प्रभारी उदयराज मेघवाल सोगावास,बंशीलाल मेघवाल राजोद, अनुसूचित जाति विभाग उपाध्यक्ष आर एल बिदावत ने राजस्थान सरकार के द्वारा आयोजित मंहगाई राहत शिविर में राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन कर लाभार्थियों को इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा गरीब लोगों तक पहुंचाने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। डेगाना तहसीलदार सज्जनराम ने बताया कि बुटाटी ग्राम पंचायत में रामपाल पुत्र गणेशाराम व नेनाराम पुत्र रतनाराम के आपसी बंटवारा जो कि 70 वर्षों से अटका हुआ था जो प्रशासन के अधिकारियों की आपसी समझाइश से निपटाया गया। इस मौके पर डेगाना एसडीएम पंकज गढ़वाल,तहसीलदार सज्जनराम,विकास अधिकारी नानकराम सेवदा,आर आई प्रहलाद रामबुटाटी सरपंच प्रहलाद सेवदा,ऑफिस कानूनगो धर्मेंद्र गोदारा,ग्राम विकास अधिकारी सुरेन्द्र भाटी,पटवारी चेनाराम,पंचायत समिति सहायक सुरेन्द्र गोदारा,कम्प्यूटर अनुदेशक फुलाराम बाज्या,राजाराम,बंकेश्वर प्रजापत आदि सभी विभागों के अधिकारियों के अथक प्रयासों से आपसी सहमति से 4 बंटवारे,15नाम शुद्धीकरण,20 नामांतरण आदि अनेक कार्यों का हाथों हाथ समाधान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!