Dark Mode
महंगाई राहत कैम्प की योजनाओं से द्वारिका के चेहरे पर आई मुस्कान

महंगाई राहत कैम्प की योजनाओं से द्वारिका के चेहरे पर आई मुस्कान

कोटा । कोटा दोस्तपुरा इलाके की रहने वाली द्वारिका बाई कई सालों से लोगों के घरो में काम करके अपने परिवार का लालन पालन कर रही हैं। 7 सदस्यों के परिवार में द्वारिका अकेली कमाऊ सदस्य है। द्वारिका के पति बीमार है जिनका अस्पताल में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज चल रहा है।
द्वारिका इस कैंप में सस्ते गैस सिलेंडर, मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अन्नपूर्णा राशन किट, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पानी कैंप में शामिल हुई है। द्वारिका कहती हैं कि वह राजस्थान सरकार की आभारी है, कि इस मुश्किल वक्त में राजस्थान सरकार जनता को महंगाई से राहत दिलाने का प्रयास कर रही है। द्वारिका का कहना है कि कमर तोड़ देने वाली महंगाई की वजह से द्वारका के पास बचत का एक रूपया भी नहीं है, अब सस्ते सिलेंडर, मुफ्त बिजली और पेंशन के पैसों से बचत कर वह अपने आने वाले जीवन को सुरक्षित करेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!