विद्यालय आधारित आकलन प्रशिक्षण शिविर का नावां ब्लॉक के एसीबीईईओ मालचंद नेटवाल ने किया उद्घाटन
मारोठ: कस्बे के निकटवर्ती ग्राम भगवानपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार 9 फरवरी 2024 से 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।
इसमें नावां ब्लॉक के लेवल 2 के लगभग 100 शिक्षक प्रशिक्षण हेतु बुलाए गए जो की विद्यालय आधारित आकलन और शिक्षा के क्षेत्र में हुए नवाचार का प्रशिक्षण लेंगे।
इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए एसीबीईईओ मालचंद नेटवाल ने कहा की इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेवें और अपनी क्षमता का 100 प्रतिशत अपने अध्यापन में देवें। और अपने काम के प्रति ईमानदारी बरतें।
शिविर की व्यवस्था सीबीईईओ कार्यालय के आर पी श्रीराम कुमावत और श्रीपाल रॉयल संभाल रहे साथ ही दक्ष प्रशिक्षक के रूप में बनवारी लाल, कमलेश वर्मा, अकीक अहमद और दिव्यांशु आचार्य प्रशिक्षण दे रहे हैं।