Dark Mode
स्कूल चलो अभियान ,केसरपुरा में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

स्कूल चलो अभियान ,केसरपुरा में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

मागलियावास :- ग्राम पंचायत केसरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य अतिथि के तौर पर शक्ति सिंह रावत सरपंच केसरपुरा महामंत्री प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना। रावत ने बताया कि बालिका शिक्षा के लिए हर घर अलग जगानी है ,ग्रामीण क्षेत्र बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे जिसको लेकर मैजिकबस फाउंडेशन के तत्वाधान में अभियान चलाया ग्राम वासियों को बताया कि बालिका शिक्षा पर अधिक रुचि लेनी होगी । बालिकाएं पढेगी दो घर को रोशन करेगी। ड्रॉपआउट छात्र छात्राओं को स्कूल शिक्षा से जोड़ने के लिए उपस्थित ग्राम वासियों को जानकारी दी। आज बालिकाएं महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी य कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में बालिकाएं खेल जगत, प्रशासनिक सेवाएं, मैं अग्रणी योगदान है। रावत में कहा कि बालिकाओं की शिक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे उच्च शिक्षा के लिए बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण करेगी हर संभव उनकी मदद की जाएगी। ग्राम पंचायत केसरपुरा क्षेत्र के लोगों ने आज इस रैली के माध्यम से शपथ ली की बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाएंगे। जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं खेलकूद प्रतियोगिता में अपना अग्रणी स्थान प्राप्त कर रही है। स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से संपूर्ण केसरपुरा गांव में रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया। लिखना सिखाओगे बेटियों को दो अक्सर तभी तो बनेगी वह भी अफसर बनेगी। कार्यक्रम में उपस्थित रहे शक्ति सिंह रावत सरपंच केसरपुरा, घनश्याम जी माहेश्वरी प्रधानाचार्य, प्रदीप सिंह पंचायत समिति सदस्य, अशोक कुमार, धर्मी चंद गुर्जर जीवन कौशल शिक्षक, उमेश्वर जी मिश्रा अध्यापक, उषा परिहार अध्यापिका, रेशू जी, मधुबाला परिहार, अशोक पूनिया ग्राम विकास अधिकारी, कमला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उषा रावत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रेम सिंह वार्ड पंच, अनोखी देवी वार्ड पंच, ग्रामवासी लक्ष्मण सिंह, चांद सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!