सीमा चौकी का स्कूली बच्चों ने भ्रमण किया
जैसलमेर में तैनात 173 वाहिनी की सीमा चौकी मूमल का शैक्षणिक भ्रमण भाईयों की ढाणी एंव खारकी ढाणी के स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों ने किया। भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों ने सीमा चौकी पर सीमा की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एंव जवानों ने स्कूली बच्चों के लिए हथियार प्रदर्शनी का आयोजन कर सीमा सुरक्षा बल द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हथियारो के बारे मे जानकारी दी। शैक्षिक भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों के मन में काफी उत्सुकता एवं देश प्रेम की भावना झलक रही थी। सीमा सुरक्षा बल इस तरह के कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित करवा रही है।