Dark Mode
स्कूली विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बांधे परिंडे

स्कूली विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बांधे परिंडे

सावर। ग्रीष्म ऋतु और बैशाख माह के शुरू होते कस्बे के ज्योति
सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थानों
पर पीने के पानी के लिए परिंडे बांधकर अनुकरणीय पहल शुरू की है।
प्रधानाध्यापक भागचद माली ने बताया कि विद्यार्थी ने कस्बे के
सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे
है। सभी बच्चों ने परिंडे बांधकर उन्हें नियमित रूप से पानी भरने का
संकल्प लिया है। प्रधानाध्यापक माली ने बताया कि छात्र-छात्रों की इस पहल
की प्रशंसा की जा रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य माली ने कहा कि दसवीं
बोर्ड की परीक्षा में 95% से अधिक लाने वाले छात्र-छात्राओं को वह अपने
खर्चे पर हवाई यात्रा करायेगें। वही 91% अधिक अंक लाने वाले
छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से साईकिल देकर सम्मानित करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!